दरभंगा, सितम्बर 25 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की रात हुई मूसलाधार बारिश और गुरुवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली है। वहीं, खेती पर भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है, लेकिन निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या बढ़ गई है। ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से प्रचंड गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान थे। धान की रोपनी के बाद खेतों में पानी की कमी होने से किसान चिंतित थे। बुधवार की रात हुई तेज बारिश और गुरुवार को दिन भर हुई रिमझिम बारिश से धान की फसल को जीवनदान मिला है। किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से धान एवं सब्जी की खेती को भी फायदा होगा। यह भी पढ़ें- Katihar News: दो दिन फिर बरसेंगे बादल, धान के खेतों में बढ़ी चिंताजलजमाव की समस्या वहीं दूसरी ...