दरभंगा, जून 29 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। बिहार सरकार के पथ निर्माण सह दरभंगा जिले के प्रभारी मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र का बिरौल प्रखंड के पड़री सती स्थान पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत तथा सम्मान किया। रविवार को प्रभारी मंत्री श्री शैलेन्द्र के सम्मान में सती स्थान परिसर में दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर की मौजूदगी में स्थानीय मंडल अध्यक्ष हीरा प्रसाद ठाकुर की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री ने मिथिला क्षेत्र को देश स्तर पर धर्म और संस्कृति का प्रमुख केंद्रबिंदु बताया। उन्होंने सती स्थान के सर्वांगीण विकास तथा इसकी पहचान को राष्ट्रीय क्षितिज पर स्थापित करने की चर्चा की। यह भी पढ़ें- Darbhanga News बिरौल:हवन के साथ नवाह का समापन उन्होंने सती स्थान को देश स्तर पर धार्मिक सर्किट से जोड़ने की चर्चा करते हुए क...