बिरौल:ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत
दरभंगा, अगस्त 2 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र की अरगा उसरी पंचायत में शनिवार की सुबह सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार पुत्र घायल हो गया। मृतका की पहचान नवटोलिया गांव निवासी जगदीश मंडल की 72 वर्षीया पत्नी अमोलिया देवी के रूप में की गयी है। जानकारी के अनुसार अमोलिया देवी अपने पुत्र रामपुनीत मंडल के साथ बाइक से दूध बेचने मजरगाही गांव जा रही थीं। मजरगाही से हेलीपैड जाने वाली सड़क पर भवन निर्माण के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी ढुलाई कर वापस आ रहा था। इसी दौरान सड़क से गुजर रही बाइक को ओवरटेक करने के दौरान दोनों को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद मां-बेटा सड़क पर गिर गए। इसी क्रम में अमोलिया देवी ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उसने मौके पर ही छटपटा कर दम तोड़ दिया।इस घटना में पुत्र रामपुनीत मंडल घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.