बिरौल:करंट से कुनौनी के युवक की हुई मौत
दरभंगा, सितम्बर 9 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के सनकन्हैय गांव में मंगलवार को सेंट्रिंग कर लौट रहे मजदूर की 11 हजार वोल्ट करंट प्रवाहित पोल की चपेट में आने से अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत गई। मृतक की पहचान कुनौनी गांव के चंदन शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार शर्मा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार रंजीत मंगलवार शाम करीब पांच बजे सनकन्हैय गांव में एक निर्माणाधीन मकान में सेंट्रिंग का काम कर घर लौट रहा था। इसी दौरान बारिश हो रही थी। रास्ते में कुछ दूरी पर लगे 11 हजार वोल्ट के पोल में करंट प्रवाहित था। उसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.