दरभंगा, जून 23 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के कमलाबारी गांव में रविवार रात घर में बल्ब लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही उन साहु के पुत्र महाजन साहु के रूप में हुई है। घटना रात करीब 8:00 बजे की है। परिजनों ने बताया कि महाजन अपने घर में बल्ब लगा रहा था। इसी दौरान विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी झुनिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। महाजन अपने पीछे तीन पुत्री एवं दो पुत्र छोड़ गया है। इनमें से एक पुत्री की शादी हो चुकी है। परिवार की माली हालत बेहद कमजोर है।थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि घटना की सूचना...