दरभंगा, सितम्बर 23 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि थाना कांड संख्या 446/26 के नामजद अपहर्ता सोनपुर गांव निवासी विजय कुमार मुखिया को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में दरभंगा भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष अनुसार पीड़ित परिजन ने बीते जून माह में अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण को लेकर बिरौल थाने में मामला दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को पूर्व में ही सकुशल बरामद कर लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...