कानपुर, जून 2 -- डेरापुर, संवाददाता। डेरापुर क्षेत्र में जल संरक्षण और भूजल स्तर सुधारने के उद्देश्य से बनाए गए अमृत सरोवर बदहाली का शिकार है। शासन की स्पष्ट मंशा है कि प्रत्येक अमृत सरोवर में वर्षभर पानी उपलब्ध रहे तथा जिन गांवों में अमृत सरोवर नहीं हैं, वहां कम से कम एक तालाब में पानी भरा जाए, ताकि पशु-पक्षियों और ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में राहत मिल सके। इसके बावजूद क्षेत्र के बिरिया गांव सहित एक दर्जन से अधिक अमृत सरोवर पूरी तरह सूखे पड़े हैं। भीषण गर्मी के चलते जहां इंसान गर्म हवाओं से बेहाल हैं, वहीं पशु-पक्षियों के सामने पानी का संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अमृत सरोवरों के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन उनमें पानी न होने से उनका उद्देश्य अधूरा रह गया है। कई स्थानों पर सरोवर केवल नाम मात्र के रह गए हैं...