मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- ​चरथावल। ग्राम बिरालसी में रविवार को कश्यप समाज द्वारा महर्षि कश्यप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से हवन-पूजन और आरती के साथ हुआ। विकास शर्मा ने कहा कि महर्षि कश्यप सृष्टि के सृजक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलना ही समाज के लिए सच्ची उन्नति है। ​गोष्ठी के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मास्टर विष्णु दत्त शर्मा, ग्राम प्रधान लोकेश पुंडीर, सुदामा शर्मा, मुकेश राणा, संदीप शर्मा, रवि पुंडीर, एड. राकेश कश्यप, राजेंद्र राणा, हरपाल शर्मा, ब्रजवीर, शिव कुमार कश्यप और मोहन कश्यप सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...