सीतामढ़ी, जून 13 -- अमरनाथ झा नानपुर। थाना क्षेत्र के बिरार गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाते हुए नकद, आभूषण एवं अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवारों ने मामले की सूचना नानपुर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार बिरार निवासी वैद्यनाथ साह के दो पुत्रों इंदल साह एवं प्रमोद साह के घर में अज्ञात चोरों ने ताला काटकर प्रवेश किया और नकद राशि के साथ लगभग 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। यह भी पढ़ें- लाखों के आभूषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके बाद चोरी की घटना का पता चला। इसी रात गांव के बंटोलवा टोला निवासी संजय शर्मा के...