बिजनौर, अप्रैल 25 -- बिजनौर। पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए कुरैशी समाज की ओर से बुलाई गई बिरादरी की पंचायत में कहासुनी के बाद माहौल बिगड़ गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। बताया जा रहा है कि शनिवार को पंचायत में दोनों पक्षों से 50 से अधिक लोग शामिल हुए थे। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर लड़की पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने विवाद बढ़ा दिया। पहले कहासुनी हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही देर बाद मामला और तूल पकड़ गया और दोनों पक्ष बेगावाला चौराहे पर आमने-सामने आ गए। यहां जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चले। सड़क पर हुए इस झगड़े से राहगीरों में दहशत फैल गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।इसी दौरान नगीना सीओ राजे...