हजारीबाग, फरवरी 28 -- चलकुशा प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत ग्राम बरियौन एवं जमसोती में होली के अवसर पर शनिवार को बिरहोर परिवारों के बीच प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी ने अबीर-गुलाल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बिरहोर परिवारों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से दीपक चौधरी को अवगत कराया। उन्होंने लोगों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और जल्द ही उन्हें राहत दिलाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.