कोडरमा, अप्रैल 13 -- सतगावां। समाज की मुख्यधारा से दूर और विलुप्ति के कगार पर खड़ी आदिम जनजाति 'बिरहोर' के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। प्रखंड के अंबाबाद पंचायत स्थित बिरहोर कॉलोनी खीरीकला में आदर्श फाउंडेशन द्वारा डोर-टू-डोर शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत फाउंडेशन के सदस्य घर-घर जाकर बिरहोर परिवारों से संपर्क कर रहे हैं और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...