हजारीबाग, फरवरी 14 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार से अनुदानित तथा दृष्टि द्वारा संचालित नई दिशा जिला नशा विमुक्ति केंद्र, बाबा पथ हजारीबाग के तत्वावधान में शनिवार को बिरहोर टोली, डेमोटांड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक अजय कुमार सिंह ने कहा कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग केवल बुरी आदत नहीं, बल्कि गंभीर मानसिक और शारीरिक बीमारी है। उन्होंने बताया कि नशा मस्तिष्क के संतुलन को बिगाड़ देता है, जिससे व्यक्ति बिना नशे के सामान्य महसूस नहीं कर पाता। नशा छोड़ने पर बेचैनी, घबराहट, अनिद्रा और कंपकंपी जैसे लक्षण सामने आते हैं, लेकिन सही काउंसलिंग, दवा और पारिवारिक सहयोग से इसका इलाज संभव है। कार्यक्रम में आउटरीच वर्कर सुलेखा कुमारी, सुपरवाइजर अमन वर्मा और खुशबु कुमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.