बिरहा महोत्सव में लोकगीतों की गूंज, कलाकारों ने बांधा समां
गाजीपुर, मई 31 -- मरदह। अखिल भारतीय बिरहा लोकगीत समिति गाजीपुर की ओर से 28वां स्वर संगम समारोह एवं बिरहा महोत्सव नगवा नवापुरा स्थित नागा बाबा मंदिर प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम में लोरकी, आल्हा, धोबी गीत, नयकवा, बिहुला एवं बिरहा जैसी लोककलाओं की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर भानु प्रताप बिंद, सूबेदार यादव, रामदुलार यादव और अमरनाथ के गायन तथा कृष्णा यादव के घोड़ा नृत्य ने विशेष आकर्षण बटोरा। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय वक्ता एवं भोजपुरी गीतों के मर्मज्ञ डॉ. आर.एन. तिवारी ने लोकसंस्कृति के संरक्षण पर विचार व्यक्त किए। समारोह में कवि एवं रचनाकार शंभूनाथ कवि, रामनिवास यादव, हवलदार यादव, महेंद्र पाल, बिपिन गाजीपुरी, तेजन कवि और विश्राम कवि सहित कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.