मिर्जापुर, मार्च 2 -- चेतगंज। विकासखंड कोन के सारीपट्टी गांव में रविवार की रात विराट बिरहा दंगल का आयोजन किया गया l मुख्य अतिथि के रूप में अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल डॉक्टर विश्राम यादव ने कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया l चंदौली जनपद के नौगढ़ से आए बिरहा कलाकार रामजनम टोपी वाले एवं गाजीपुर विजय लाल यादव गुरु वंदना, देवी गीत के साथ संविधान व देशभक्ति आधारित लोकगीत बिरहा सुना कर समा बांध दिया। दोनों कलाकारों ने पूरी रात एक से बढ़कर एक देशभक्ति,लोकगीत होली, वीर रस पर आधारित बिरहा गाकर श्रोताओं को रात भर बाधे रखा । सोमवार की सुबह 7:00 बजे तक बिरहा कार्यक्रम चला। जेपी सिंह यादव, विकास यादव, जितेंद्र यादव,अक्षय कुमार, अजयकांत यादव आदि लोगों ने ग्रामीणों के सहयोग से विराट बिरहा दंगल का आयोजन कराया गया । इस अवसर पर ग्राम प्रधान शंभू नाथ यादव, जंग बहा...