समस्तीपुर, मई 25 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र के खरसंड के सुरही एवं बिरसिंहपुर पेट्रोल पंप के समीप रविवार की देर शाम बदमाशों के द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि इस घटना से पुलिस ने इंकार किया है! यह भी पढ़ें- बिरसिंहपुर और खरसंड के सुरही में फायरिंगघटना का विवरण वहीं लोगों से मिली जानकारी के अनुसार खरसंड गांव के सुरही टोले में खुरखुर दास की पत्नी अपने दरवाजे पर बैठी थी इसी दौरान पड़ोस की ही दो युवक पहुंचा और उक्त महिला के साथ मारपीट करने लगे। इसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस दौरान पत्नी को बचाने गए पति को भी पिस्टल के बट से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस दौरान भागने के क्रम में वार्ड सदस्य रामबाबू पंडित का पुत्र चंदन कुमार पंडित को भी पिस्टल के बट से घायल कर दिया। इस दौरान लोगों को आते देख बदमाशों ने फायरि...