सुल्तानपुर, जून 1 -- जयसिंहपुर(सुलतानपुर), संवाददाता। सुलतानपुर के सौ बेड अस्पताल बिरसिंहपुर में लंबे समय से चली आ रही नेत्र रोग विशेषज्ञ की कमी आखिरकार दूर हो गई है। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय के शासन स्तर पर प्रयास के बाद महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के आदेश से अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ का समायोजन किया गया है। नए चिकित्सक के कार्यभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र के मरीजों को आंखों से संबंधित उपचार के लिए अब दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बिरसिंहपुर सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में अब तक नेत्र रोग विशेषज्ञ न होने के कारण मोतियाबिंद, आंखों के संक्रमण, दृष्टिदोष तथा अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल या निजी चिकित्सकों के पास जाना पड़ता था, जिस...