हजारीबाग, जून 4 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता । बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत जिले के किसानों द्वारा उपजाए गए रसीले आमों को अब सीधा बाजार मिल गया है। बुधवार को जिला समाहरणालय परिसर सहित विभिन्न प्रखंडों में लगाए गए आम बिक्री स्टालों पर ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ देखी गई। आम की मिठास और वाजिब दाम ने लोगों को आकर्षित किया, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। जिला प्रशासन की पहल पर सदर, बरही, बड़कागांव, कटकमसांडी, चुरचू एवं बिष्णुगढ़ में विशेष बिक्री केंद्र बनाए गए थे। इन स्टालों पर आम्रपाली के साथ-साथ मल्लिका, मालदा, लंगड़ा और अन्य स्थानीय किस्मों की भारी मांग रही। स्टालों पर 40 रुपये प्रति किलो की दर से आम उपलब्ध कराए गए, जिससे आम जनता ने किफायती दाम पर उच्च गुणवत्ता वाले फलों का आनंद लिया। यह भी पढ़ें- जिले में पलाश व अपना मार्ट के माध्यम से ...