पाकुड़, जून 10 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एक दिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। उक्त बागवानी मेला का उद्घाटन सीओ संजय कुमार सिन्हा, उप प्रमुख नसीमा खातून, झामुम प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद, जिप सदस्य सामसुन मुर्मू, बीपीओ रिजवान फारूकी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम उत्पादकों को सीधे बाजार उपलब्ध कराना और उनके उत्पादों का सही मूल्य दिलाना है। उत्सव सह बागवानी मेले में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे प्रगतिशील किसानों ने अपने बागानों में उत्पादित आम की विभिन्न उन्नत किस्मों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। यह भी पढ़ें- आम उत्सव सह बागवानी मेला में जुटे किसान, उत्पादकों को बाजार से जोड़ने की पहल प्रदर्शनी में आम्रपाली,...