पाकुड़, अप्रैल 25 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के गायबथान पंचायत के गायबथान गांव में शनिवार को बीपीओ रिजवान फारूकी ने बिरसा हरित ग्राम योजना का औचक निरीक्षण किया। 19 एकड़ में एक ही पैच मैं 19 लाभुकों का वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना की स्वीकृति हुई थी। वर्तमान में कार्यस्थल पर पौधे लगे हुए जीवित पाए गए। निरीक्षण के क्रम में हवा से गिरे पौधों को एच-टेका लगा कर ठीक करने का निर्देश संबंधित कनीय अभियंता एवं पंचायत सचिव को दिया गया। साथ ही बीपीओ ने कार्यस्थल पर साफ-सफाई, घेराबंदी तथा समय-समय पर पौधों की सही ढंग से देख-रेख करने का निर्देश संबंधित लाभुक व पंचायत सचिव को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...