रामगढ़, मई 23 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। बिरसा परियोजना में प्रबंधन और रैयत विस्थापित मोर्चा के नेताओं के बीच 10 सूत्री मांगों को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता हुई। इसमें मुख्य रूप से झामुमो नेता संजीव बेदिया, सोनाराम मांझी, सूरज बेसरा, संजय करमाली वहीं प्रबंधन की ओर से पीओ मनोज कुमार पांडेय और आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रबंधक मंगल सिंह शेखावत शामिल हुए। वार्ता में रैयत विस्थापित मोर्चा की ओर से दिए गए 10 सूत्री मांगों में हाई पावर कमेटी का फैसला न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग के कर्मियों के लिए लागू करना, सप्ताह में एक दिन रेस्ट देना, कर्मियों के लिए मेडिकल सुविधा देना सहित अन्य मांगों पर सकारत्मक वार्ता हुई।इसमें प्रबंधन की ओर से कहा गया कि सभी मांगें कर्मियों से जुड़ी हुई हैं, हम इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। वहीं रैयत विस्थापित मोर्चा की ओर से क...