सोनभद्र, मार्च 14 -- म्योरपुर। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत म्योरपुर में शनिवार को ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने भगवान बिरसा मुंडा स्मृति द्वार का शिलान्यास किया। यह स्मृति द्वार म्योरपुर थाना जाने वाले मार्ग पर बनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की पहचान और भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि वे आदिवासी समाज के महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने आदिवासियों को शराब, अंधविश्वास और जादू-टोने जैसी कुरीतियों से दूर रहने की सीख दी थी। उनके आदर्श और विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। स्मृति द्वार के निर्माण से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। इस मौके पर म्योरपुर थाना प्रभारी राम दरस राम, ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल, इरफान अहमद, सुजीत अग्रहरि, ओमप्रकाश गुप्ता, मोनू जायसवाल, आशु अंसारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.