सराईकेला, अप्रैल 11 -- सरायकेला, संवाददाता। झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और विश्व प्रसिद्ध मुखौटा नृत्य को सहेजने के लिए आयोजित होने वाला तीन दिवसीय छऊ महोत्सव 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। जिला प्रशासन ने इस राजकीय महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। 11 से 13 अप्रैल तक चलने वाले इस उत्सव का मुख्य केंद्र शहर का बिरसा मुंडा स्टेडियम होगा, जिसे जिला प्रशासन द्वारा बेहद भव्य और आकर्षक रूप से सजाया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। झारखंड के कई मंत्रियों के साथ देश के कई नामचिन कलाकारों के आने की सूचना है।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विकास की झलक : महोत्सव के दौरान केवल छऊ नृत्य की ही गूंज नहीं होगी, बल्कि लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराने के लिए विकास मेला का भी आयोजन किया जा रहा ह...