देवघर, नवम्बर 14 -- मधुपुर। शुक्रवार को राहत कॉलेज ऑफ एजुकेशन में क्रांतिवीर बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। वहीं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का आरंभ बिरसा मुंडा और पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच वाद- विवाद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष होने पर चल रहे कार्यक्रम का समारोह पूर्वक समापन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से देश प्रेम का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहत कॉलेज आफ एजुकेशन के सभी विद्यार्थी, व्याख्यातागण और शिक्षकेत्तर कर्मचारी सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.