बोकारो, अप्रैल 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बिरसा मुंडा निशुल्क विद्यालय में स्कूल के संस्थापक परशुराम राम व योगेन्द्र प्रसाद कुशवाहा द्वारा बुधवार को कक्षा 1 से 5 तक के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। परीक्षा में कक्षा 1 में प्रियंका प्रथम, सोनी कुमारी द्वितीय, कक्षा 2 में सरस्वती कुमारी प्रथम, अर्पिता द्वितीय, कक्षा तीन में प्रिंस कुमार प्रथम,प्रियंका द्वितीय, कक्षा 4 में कोमल कुमारी प्रथम, विशाल द्वितीय, कक्षा 5 में तमन्ना कुमारी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। शिक्षकों के कहा सभी बच्चों को और मेहनत व मन लगा कर ढ़ाई करने की जरूरत है। कार्यक्रम में हरिशंकर प्रसाद सोनी, ममता सिंह, गुड़िया देवी, विजय कुमार,बबीता कुमारी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.