बोकारो, अगस्त 1 -- जन कल्याण सामाजिक संस्था की ओर से संचालित बिरसा मुंडा निःशुल्क विद्यालय का 32वां स्थापना दिवस नौ अगस्त को मनाया जाएगा। इसे लेकर सेक्टर-12 ए स्थित संस्था कार्यालय में प्रभारी शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जगीन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने की। सचिव परशुराम राम ने बताया कि विद्यालय में कचरा चुनने वाले, दिहाड़ी मजदूर, घरेलू कामगार, ठेला चालक व अन्य जरूरतमंद परिवारों के करीब 65 बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। स्थापना दिवस समारोह के लिए प्रस्तावित बजट पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से उसे मंजूरी दी गई। समारोह में बच्चों के बीच कॉपी समेत अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...