रांची, अगस्त 20 -- रांची। योगदा सत्संग इंटर कॉलेज में गुरुवार को आदिवासी दिवस सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने आदिवासी संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जननायक भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित नाटक का मंचन किया तथा आदिवासी दिवस के महत्व पर विचार साझा किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव अरविंद कटियार, सहायक सचिव रवि प्रताप सिंह और प्राचार्य राजीव मिश्रा उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...