बोकारो, अप्रैल 10 -- बिरसा मुंडा निःशुल्क विद्यालय सेक्टर 12 के प्रभारियों ने अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर शुक्रवार को बैठक किया। अध्यक्षता योगेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने की। संस्थान सचिव सह संस्थापक परशुराम राम ने कहा बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल को धूम धाम से मनाने का प्रस्तावित बजट पेश किया गया। जिसमें बच्चों को पुस्तक लेखन सामग्री आदि का वितरण किया जाएगा। बैठक में नेहा अग्रवाल,ममता सिंह,गुड़िया देवी,चंदेश्वर ठाकुर,बबीता कुमारी, विजय कुमार, हरिशंकर प्रसाद सोनी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...