बोकारो, मार्च 2 -- बोकारो। रविवार को विरसा मुंडा निशुल्क विद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कुमार अमरदीप ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संस्थापक परशुराम राम ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है और त्योहार गरीब असहाय बच्चों के साथ मनाने से खुशियां दोगुनी हो जाती है। होली समारोह में मोहन राव, आलोक रस्तोगी, राजीव सीए, राजेश प्रजापति, निवारण चंद्र महतो, देवधन नायक, मन्नू श्रीवास्तव, राजकपूर चौधरी, शंकर रजक, योगेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, हरिशंकर प्रसाद, सोनी, ममता सिंह, गुड़िया देवी, मीरा शर्मा, भावनाथ ठाकुर, जनार्दन ठाकुर, हकीम महतो, बेबी कुमारी, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...