रांची, अप्रैल 29 -- रांची। झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को जगन्नाथपुर मंदिर के रात्रि प्रहरी रहे बिरसा मुंडा के परिजनों से आवास पर मुलाकात की। संगठन के अध्यक्ष सोमा उरांव ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने रांची पुलिस के अधिकारियों से मामले में त्वरित जांच कर दोषियों को अदालत से कठोर दंड दिलाने की मांग की है। संगठन के सन्नी टोप्पो ने कहा कि संस्था व समाज के लोग दिवंगत के परिवार के साथ हैं और न्याय दिलाने में भी सहयोग करेंगे। संगठन ने सरकार व मंदिर प्रबंधन समिति से पीड़ित परिवार के दो सदस्यों को नौकरी देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.