बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर शहीद जतरा मेला में उमड़े लोग
रांची, जून 9 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर मंगलवार को नगड़ी के नारों बाजारटांड़ में शहीद जतरा मेला का आयोजन किया गया। मेले में नगड़ी सहित आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मेला शुरू होने से पहले आयोजन समिति के पदाधिकारियों, बिरसा मुंडा फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्यों और ग्रामीणों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो के वरिष्ठ नेता और झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नंदकिशोर मेहता ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही झारखंड का सर्वांगीण विकास संभव है। यह भी पढ़ें- बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर झामुमो ने किया नमन समारोह में प्रभात तिर्की, बबलू तिर्की, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.