गंगापार, नवम्बर 12 -- संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से भगवान बिरसा मुंडा पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 14 नवम्बर को किया जाएगा। 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा की 125वीं जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मिर्जापुर में किया जाएगा। ग्रामोदय शिक्षा संस्थान सैदाबाद की अध्यक्ष सविता सिंह ने बताया कि इच्छुक छात्र छात्राएं निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं। संबंधित नामांकन फार्म विद्यालय पर निशुल्क उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...