गिरडीह, जुलाई 26 -- डुमरी, प्रतिनिधि। पारसनाथ महाविद्यालय के इतिहास विभाग की ओर से शनिवार को महाविद्यालय के सभागार में झारखंड की राजनीति में बिरसा मुंडा का योगदान विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कॉलेज के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. घनश्याम यादव उपस्थित थे। सेमिनार का आयोजन इतिहास विभागाध्यक्ष कुबेर प्रसाद के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।

सेमिनार की चर्चा स्वागत भाषण में इतिहास विभागाध्यक्ष कुबेर प्रसाद ने सेमिनार के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए भगवान बिरसा मुंडा के सामाजिक, राजनीतिक और ऐतिहासिक योगदान की चर्चा की। मुख्य अतिथि प्रो. घनश्याम यादव ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष...