बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता रथ रवाना
लोहरदगा, अगस्त 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। खरीफ- 2026 के तहत बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनाके व्यापक प्रचार-प्रसार एवं किसानों के अधिक से अधिक निबंधन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बुधवार को उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं, अतिवृष्टि, अल्पवृष्टि एवं अन्य जोखिमों से फसलों की सुरक्षा के लिए फसल बीमा योजना किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिले के सभी किसानों से धान एवं मक्का फसलों का बीमा निर्धारित समय सीमा के भीतर कराने और योजना का लाभ उठाने की अपील की।
जागरूकता रथ का महत्व उन्होंने बताया कि जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों का भ्रमण कर किसानों को योजना के लाभ, निबंधन प्रक्रिया, प्रीमियम एवं दावा की जानकारी देगा। किसानों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.