चतरा, अगस्त 11 -- चतरा संवाददाता बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खरीफ 2026-27 के सफल क्रियान्वयन एवं जिले के अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री रवि आनंद ने आज समाहरणालय परिसर से जिला सहकारिता विभाग द्वारा तैयार प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ 10 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार भ्रमण करेगा। इस दौरान किसानों को योजना के प्रावधानों, फसल बीमा की प्रक्रिया, पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देते हुए निर्धारित समय-सीमा के अंदर बीमा कराने के लिए जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि प्राकृतिक आपदा एवं प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों से फसलों को होने वाले नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा ...