बिरसा-प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर बीमा रथ रवाना डीसी ने दिखाई हरी झंड़ी
लातेहार, अगस्त 11 -- लातेहार, संवाददाता। किसानों को बिरसा-प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक करने एवं योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से डीसी संदीप कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार रथ को रवाना किया गया। मौके पर डीसी ने कहा कि फसल बीमा योजना किसानों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। प्राकृतिक आपदा, प्रतिकूल मौसम एवं अन्य कारणों से फसल को होने वाली क्षति की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के अधिक से अधिक किसानों तक योजना की जानकारी पहुंचाई जाए तथा उन्हें योजना के लाभ, पात्रता एवं आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में जागरूक किया जाए। यह भी पढ़ें- 31 अगस्त तक फसल बीमा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.