रांची, नवम्बर 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची के बिरसा जैविक उद्यान और विशाखापट्टनम के इंदिरा गांधी जैविक उद्यान के बीच वन्यजीव आदान-प्रदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा हुआ। यह प्रक्रिया केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित रूप से की गई। कार्यक्रम के तहत बिरसा जैविक उद्यान से हिमालयन काला भालू, स्पॉटेड डव, सिल्वर तीतर व घड़ियाल को विशाखापट्टनम भेजा गया। वहीं, विशाखापट्टनम से वाइल्ड डॉग (डोल), काला हंस, ग्रे पेलिकन, मॉनिटर लिजर्ड, एलेक्जेंड्रीन पाराकीट एवं बार्न आउल को रांची लाया गया। भगवान बिरसा जैविक उद्यान के निदेशक जब्बर सिंह ने बताया कि उद्यान में नई प्रजातियों का आगमन जैव विविधता संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। इस आदान-प्रदान का उद्देश्य प्रजातियों की विविधता बढ़ाना, आनुवंशिक संतुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.