रांची, अक्टूबर 6 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। वन प्राणी सप्ताह 2026 के तहत ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चों के लिए बुधवार को स्थल चित्रकारी और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रत्येक ग्रुप से एक स्कूल के तीन छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। प्रतिभागियों को स्थल चित्रकारी के लिए चित्र बनाने की सामग्री स्वयं लानी होगी। सफल प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए उद्यान प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। निबंध लेखन में ग्रुप क में कक्षा नौ और 10 के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसका विषय आधुनिक चिड़ियाघरों की भूमिका : वन्यजीव संरक्षण, अनुसंधान और जन जागरूकता है। ग्रुप ख में कक्षा छह से आठ के बच्चों का विषय चिड़ियाघर : वन्यजीव संरक्षण और शिक्षा का केंद्र तथा ग्रुप ग में कक्षा एक से पांच के बच्चों का विषय वन्यजीवों की द...