रांची, नवम्बर 15 -- रांची। वरीय संवाददाता बिरसा चौक पर शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती सह स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर यहां दिन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही यहां दिन से रात तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन होता रहा। इसमें स्थानीय आदिवासी समाज की भीड़ उमड़ी, जो रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम होने तक यहां डटी रही। इस दौरान राजधानी और बिरसा चौक के आसपास कई गांवों के जतरा खोरहा समारोह स्थल पर पहुंचे। सभी जतरा करसा के साथ पहुंचे और यहां विधि विधान के साथ बिरसा मुंडा स्थल पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद विभिन्न स्थानों से महिला, पुरुष के पारंपरिक परिधान में ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.