रांची, अगस्त 28 -- रांची। बिरसा चौक स्थित आंबेडकर नगर में रहने वाली 23 साल की युवती को एक युवक शादी की नीयत से झांसा देकर ले भागा। मामले में युवती के भाई शिव महली की लिखित शिकायत पर हटिया के भवानीपुर में रहने वाले युवक मनीष कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि सूचक की बहन पिछले 24 जुलाई को सुबह में अपने आवास से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच यह जानकारी हुई कि मनीष नाम का युवक झांसा देकर युवती को भगा ले गया है। केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस युवती की बरामदगी व नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...