रांची, जुलाई 1 -- रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के बिरसा चौक बंधुनगर में रहने वाली बिमला बडाईक के बंद पड़े आवास से चोरों ने 53 हजार रुपये नगद, पीतल व कांसा के बर्तन, सिलिंडर समेत हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि वह अपने रिश्तेदार के यहां पिछले 19 जून को दिल्ली गई थी। वहां से वह मंगलवार को वापस लौटी तो पाया कि आवास के मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा हुआ है और अंदर कमरे में रखा कीमती सामान गायब है। यह भी पढ़ें- श्यामली कॉलोनी में बंद पड़े मकान से चांदी के जेवर चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...