रांची, जून 29 -- खूंटी, संवाददाता। बिरसा कॉलेज में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण, मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ सीके भगत ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए सभी नागरिकों को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहना चाहिए तथा समय पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और आवश्यक संशोधन कराने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यह भी पढ़ें- करीम सिटी में एसआईआर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ...