रांची, जनवरी 29 -- खूंटी, संवाददाता। बिरसा कॉलेज, खूंटी के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. अनंत राम को कॉलेज का नया परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. धर्मेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर कुलसचिव डॉ. गुरुचरण साहू द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से की गई। अधिसूचना के बाद प्रो. अनंत राम ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्रकिशोर भगत ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रो. अनंत राम के नेतृत्व में परीक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू होगी। कार्यक्रम में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...