बिरसा कॉलेज के छात्रों से पैसे मांगने का आरोप, एबीवीपी ने की शिकायत
रांची, सितम्बर 30 -- खूंटी, संवाददाता। बिरसा कॉलेज में एक कर्मचारी से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो में कर्मचारी द्वारा विद्यार्थियों से कार्य के बदले पैसे मांगने, अभद्र व्यवहार करने और कतार में खड़े विद्यार्थियों के बीच मोबाइल पर रील देखने का दावा किया गया है। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जांच की मांग एबीवीपी के झारखंड प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी प्राचार्या डॉ. पुष्पा सुरीन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने वीडियो की सत्यता की जांच और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही, जांच पूरी होने तक संबंधित कर्मचारी को विद्यार्थियों से जुड़े कार्यों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.