साहिबगंज, जुलाई 8 -- उधवा। कटहलबाड़ी बाजार व आसपास के गांवों में मंगलवार को झारखंड सरकार व कृषि विभाग की ओर से संचालित बिरसा कृर्षि रथ के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र के किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकी,जैविक प्राकृतिक खेती सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर बीटीएम सत्येन्द्र कुमार यादव ने बताया कि साहिबगंज से बीते एक जुलाई को डीसी ने बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। उन्होंने बताया कि उधवा प्रखंड क्षेत्र में गत 6 से 8 जुलाई तथा आगामी 15 जुलाई को सभी पंचायतों में बिरसा कृषि रथ के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधित जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Latehar News: गारू से बिरसा कृषि रथ रवाना, गांव-गांव जाकर किसानों को करेगा जागरूक मौके पर कृषक मित्र अंजन कुमार झा,राजकुमार ठाकुर आदि थे। यह भी पढ़ें- उपायुक्त ने किया बि...