साहिबगंज, जुलाई 9 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से गुरुवार को बिरसा कृषि रथ को अंचलाधिकारी अनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कृषि रथ प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक खेती की तकनीकों की जानकारी देगा। सरकार की कृषि योजनाओं की जानकारी देकर किसानों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करेगा। आत्मा के बीटीएम अनवारूल अंसारी ने बताया कि बिरसा कृषि रथ के माध्यम से किसानों को कृषि में नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। सीओ अनोज कुमार ने कहा कि बदलते समय में आधुनिक तकनीक अपनाकर ही खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने डिजिटल बिरसा कृषि रथ रवाना मौके पर प्रभारी कृषि पदाधिकारी चंदन सरकार, आत्मा...