हजारीबाग, जुलाई 20 -- चुरचू, प्रतिनिधि। कृषि रथ जिला मुख्यालय से आरंभ हो कर 16 दिनों तक विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायतों का भ्रमण करते हुए बेहरा पंचायत पहुंचा। लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी एलसीडी के माध्यम से किसानों को दी जा रही है। दलहन एवं तिलहन की उन्नत खेती,प्राकृतिक खेती,संतुलित उर्वरक प्रबंधन,वैकल्पिक कृषि प्रणाली आदि विषयों को प्राथमिकता के आधार पर परिचर्चा में शामिल किया गया है, डिजिटल कृषि रथ चुरचू प्रखंड में रविवार से शुरू किया गया। जो आज सोमवार जुलाई को बहेरा पंचायत के बहेरा, फुसरी, कजरी,पिपरा, सहित विभिन्न पंचायतों में भ्रमण किया गया।बिरसा कृषि डिजिटल रथ को जगह- जगह किसानों और पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा स्वागत किया गया। कृषि के क्षेत्र में किसानों को जागरूक करने का यह एक माध्यम है। मानसून की बेरुखी को देखते ...