बिरसानगर में हुरलुंग पुल के पास हाईवा में लगी आग, आंशिक नुकसान
जमशेदपुर, मई 19 -- बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग पुल के पास मंगलवार सुबह एक चलती हाईवा में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग वाहन संख्या जेएच02एएक्स 2778 में लगी, जो बहरागोड़ा से जमशेदपुर की ओर आ रहा था।बताया जा रहा है कि हुरलुंग पुल के समीप पहुंचते ही वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में धुआं आग की लपटों में बदल गया, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।वाहन चालक दिलीप गोप ने समय रहते सतर्कता दिखाते हुए हाईवा को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया और बाहर निकल गया। चालक की इस सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन हाईवा को आंशिक नुकसान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.