जमशेदपुर, जनवरी 23 -- जमशेदपुर। सामाजिक संस्था गाजुड़ के संस्थापक जन्मेजय सरदार के बिरसानगर स्थित आवास पर उनकी अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था को मजबूत करने के साथ आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिरसानगर जोन नंबर-11 स्थित कार्यालय स्थल पर झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया। उस दिन संस्था के माध्यम से कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी साझा की जाएगी। बैठक में संस्था के सह संस्थापक स्नेहाशीष राणा, जिला के जिलाध्यक्ष प्रकाश महतो और आनन्द सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...