जमशेदपुर, अप्रैल 23 -- बिरसानगर के जोन नंबर-3 निवासी सुरेश गोप के घर हुई चोरी में पुलिस ने दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना सोमवार देर रात करीब एक बजे की है, जब तीन की संख्या में आए चोर घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर लगभग दो लाख रुपये के गहने और 70 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर पुलिस ने आसपास के संदिग्धों और पूर्व में चोरी के मामलों में संलिप्त लोगों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- बंद मकान से जेवरात चोरी पीड़ित सुरेश गोप ने बताया कि तीन मई को उनकी बेटी की शादी है और उसी के लिए उन्होंने गहने व नकद राशि घर में रखी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...